
हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या है। ये हार्टअटैक समेत दिल की कई बीमारियों की वजह बनता है। जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी आने पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। वैसे तो कोलेस्ट्रॉल, हमारे रक्त में पाया जाने वाला एक अवयव है जो स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है लेकिन इसकी बढ़ी हुई मात्रा को सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होती है। कोलेस्ट्रॉल, मुख्यता दो तरह का होता है- गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल।
डॉक्टर्स कहते हैं कि बैड कोलेस्ट्रॉल रक्त को गाढ़ा कर देता है जिससे नसों में खून का संचार अच्छे से नहीं हो पाता। अगर इसका सही समय पर इलाज न किया जाये तो कई प्रकार के हृदय रोगों की समस्या बढ़ सकती है। ये समस्या कई बार जानलेवा भी हो सकती है। डॉक्टर्स कहते हैं कि जिन लोगों को पहले से ही कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उन्हें अपने खाने-पीने में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। खाने में कुछ चीजों को शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। आइये जानते है वे कौन सी चीजें हैं।
गर्मियों में तरबूज का सेवन कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कंट्रोल करने में मददगार होता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि तरबूज में लाइकोपीन नामक रसायनिक पदार्थ पाया जाता है, जो एक कैरोटेनॉयड है और ये कोलेस्ट्रॉल के लेबल को कम करने में काफी सहायक होता जाता है। पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक तरबूज एचडीएल (बैड कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम करता है।
ओट्स को सबसे सेहतमंद नाश्ते के तौर पर देखा जाता है। यह कॉम्प्लेक्स कार्ब्स का अच्छा स्रोत है। यह तृप्ति को प्रेरित करने, भूख और कैलोरी की मात्रा को कम करने में बेहद लाभदायक होता है। अगर आप नाश्ते में ओट्स लेते हैं तो ये बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर देता है। साथ ही ओट्स इंसुलिन प्रतिरोध में सुधार करके शरीर के वजन को भी नियंत्रित करता है।
बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए साबुत अनाज का सेवन एक अच्छा विकल्प है। ये उच्च फाइबर वाले आहार, पेट को ठीक रखने के साथ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करते हैं। जैसे जौ-बाजरा, रागी, गेंहू जैसे अनाज औऱ सैल्मन, ऑलिव ऑयल और एवोकाडो आदि। ये चीजें आपकी सेहत को गजब का बूस्ट देकर बीमारियों से दूर रखती हैं।
जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की प्रॉब्लम है या जिन्हें नहीं भी है। सभी लोगों को प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करना चाहिए। ये चीजें रक्त में शर्करा और कोलेस्ट्रॉल दोनों की मात्रा को बढ़ाती हैं। जैसे कि कैंडीज, कुकीज, इंस्टेंट नूडल्स आदि खादय पदार्थ स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक साबित होते हैं। ये न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल के स्तर बढ़ा देते हैं बल्कि डायबिटीज रोगियों की भी समस्याओं में इजाफा कर देते हैं।