
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : भारत ने रक्षा तकनीक की दुनिया में एक और बड़ी छलांग लगाई है। हमारे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने पूरी तरह से स्वदेशी मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम (MCPS) विकसित किया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इस पैराशूट का वीडियो किसी भी भारतीय को गर्व से भर देगा।
Achieving major milestone in critical defence technologies, Military Combat Parachute System (MCPS), indigenously developed by DRDO has successfully undergone a combat freefall jump from an altitude of 32,000 feet. The parachute system was deployed at an altitude of 30,000 ft,… pic.twitter.com/VPApxpYO3x
— DRDO (@DRDO_India) October 15, 2025
इस अद्भुत वीडियो में क्या है?
कल्पना कीजिए, आसमान में 32,000 फीट (करीब 10 किलोमीटर) की ऊँचाई। वहाँ से हमारे वीर जवान फ्रीफॉल जंप करते हैं। यानी बिना पैराशूट खोले नीचे उतरते हैं। फिर लगभग 30,000 फीट की ऊँचाई पर DRDO द्वारा स्वदेश में डिज़ाइन किया गया यह पैराशूट खुल जाता है और जवान सुरक्षित नीचे उतर जाते हैं। वीडियो में पूरा दृश्य किसी हॉलीवुड एक्शन फिल्म जैसा लगता है और यह साबित करता है कि हमारा नया पैराशूट सिस्टम कितना विश्वसनीय और उन्नत है। यह भारत का इकलौता पैराशूट सिस्टम है जिसे इतनी ऊँचाई पर तैनात किया जा सकता है। यह हमारे सशस्त्र बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
यह ऐतिहासिक छलांग भारतीय वायु सेना के बहादुर टेस्ट जंपर्स विंग कमांडर विशाल लखेश, एमडब्ल्यूओ आरजे सिंह और एमडब्ल्यूओ विवेक तिवारी ने लगाई। उनकी बहादुरी और डीआरडीओ की उत्कृष्ट तकनीक ने यह कीर्तिमान स्थापित किया है। यह सफलता 'मेक इन इंडिया' अभियान को भी नई ऊँचाइयों पर ले जाती है।