img

दिल्ली सरकार के मंत्री ने पार्टी व मंत्री पद से दिया इस्तीफा, कहा - भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है आप

img

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की मुश्किलों में इजाफा होता जा रहा है। बुधवार को दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बताते चलें कि गत नवंबर माह में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आनंद पर ईडी का छापा पड़ा था।

मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा देने के बाद मीडिया से मुखातिब राजकुमार आनंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था। लेकिन आज यह पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है। इसलिए अब मेरे लिए मंत्री पद पर बने रहना असहज हो गया है। मैं भ्रष्टाचार में अपना नाम नहीं जुड़वाना चाहता।

राजकुमार आनंद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल से इसलिए जुड़ा था, क्योंकि उन्होंने कहा था कि राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा। आज राजनीति नहीं बदली है, लेकिन राजनेता बदल गए हैं। राजकुमार आनंद ने कहा कि मैं ऐसी पार्टी का हिस्सा नहीं बनना चाहता जो पीछे हटती हो। राजकुमार आनंद ने कहा कि फिलहाल मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं। 

Related News