img

Prabhat Vaibhav,Digital Desk : उत्तर भारत में शीत लहर कम होने के साथ ही भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत नौ राज्यों में 22 से 25 जनवरी तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

नौ राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी: 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में 22 से 25 जनवरी तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में आज (20 जनवरी) बिजली गिरने के साथ बारिश और तेज होने की संभावना है। पंजाब में भी 22 से 25 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 20 और 21 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली का आज का मौसम 
(20 जनवरी): दिल्ली में सुबह का तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा, दोपहर में तेज धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार (23 जनवरी) से राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले तीन से चार दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। फिलहाल शीतलहर से कुछ राहत मिलेगी।

उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी 
से बदल रहा है। शीतलहर और कोहरा अब कम हो रहा है। बाराबंकी, कानपुर, रायबरेली और आसपास के जिलों में कोहरा कम दिखाई दे रहा है। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा अभी भी जारी है। दिन का तापमान अब 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। वाराणसी में साफ मौसम है और दिन में धूप खिली हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह कोहरा था, लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही वह छंट गया।

सोमवार को राजधानी लखनऊ में मौसम का मिजाज बदल गया। पारा 5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। बादलों की आवाजाही के कारण रात का तापमान भी गिरकर 11.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विज्ञानी अतुल सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह शहर में कोहरा छाएगा, जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा। बादलों और छिटपुट बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में औसतन 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश से सटे बिहार में 20 जनवरी से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजधानी पटना के साथ-साथ गया, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, भोजपुर, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और अररिया में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है। सुबह के समय हवा की गति 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।