Prabhat Vaibhav,Digital Desk : गोरखपुर जंक्शन पर स्थित पुरानी पिट लाइन नंबर एक और नंबर दो को स्थायी रूप से हटाने और तोड़ने के लिए मेगा ब्लॉक लगाया गया है। इसके कारण पूर्व में सूचित कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसमें निरस्तीकरण, आंशिक निरस्तीकरण, अस्थायी विस्तार और ओरिजिनेशन शामिल हैं।
इस मेगा ब्लॉक का असर झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस पर भी पड़ा है।
उत्तर-मध्य रेलवे, झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार, ट्रेन संख्या 20103 मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) - गोरखपुर एक्सप्रेस अब 27 फरवरी के बजाय 15 फरवरी को आजमगढ़ स्टेशन तक चलेगी। पहले यह तारीख 5 दिसंबर तक निर्धारित की गई थी।
इसी तरह, ट्रेन संख्या 20104 गोरखपुर-मुंबई (एलटीटी) अब 28 फरवरी की बजाय 16 फरवरी को आजमगढ़ स्टेशन से चलेगी। पहले इसे 6 दिसंबर तक यहां से रवाना किया जाना था।
यात्रीगण अपने सफर की योजना बनाते समय इन नए शेड्यूल को ध्यान में रखें, ताकि यात्रा में किसी तरह की असुविधा न हो।




