img

यूपी: युवा मोर्चा के सम्मेलन में शामिल हुए जल शक्ति मंत्री, कहा- भारत माता को डायन कहने वाला जेल में है

img

बहराइच. योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह आज बहराइच के पयागपुर पहुंचे। जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही बीजेपी युवा मोर्चा को संबोधित करते हुए युवाओं में जमकर जोश भरा। इस दौरान डॉ. महेंद्र सिंह ने सपा-बसपा पर भी निशाना साधा।

प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने युवाओं में जमकर जोश भरा। उन्होंने कहा कि यूपी से अब विपक्षी पार्टियों की जड़ें उखड़ चुकी हैं। माफियाओं के इमारत पर बुलडोजर चल रहा है भ्रष्टाचार और अपराधीकरण को बढ़ावा देने वाली सपा और बसपा जैसी पार्टियों के नेता बेरोजगार होने से छटपटा रहे हैं। भारत माता को डायन कहने वाला जेल में है।

पयागपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कार्यकुशलता ने देश से भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रणनीतिक कौशल ने प्रदेश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया है।

Related News
img

Latest News
img
img
img
img
img