img

Weather Update: यूपी में छाया ठंड का कहर, लखनऊ में चल रही बर्फीली हवाएं, कानपुर में ठंड से टूटा 10 साल का रिकार्ड, बारिश की आशंका

img

नई दिल्ली. उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, कड़ाके की ठंड से इतनी जल्दी राहत मिलने वाली नहीं है। दिल्ली समते उत्तर प्रदेश में ठंड का आलम यह है कि पारा चार से पांच डिग्री तक लुढ़क रहा है। वहीं कानपुर में पिछले 10 साल की ठंड का रिकार्ड टूटा है।

अगले तीन से चार दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। चक्रवाती हवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है। कई राज्यों में बारिश की भी संभावना है। लखनऊ में भी बर्फीली हवाएं चल रही है। वहीं औरैया में लोगों को शीतलहर सता रही है। वहीं प्रदेश में सबसे कड़़ाके की ठंड कानपुर में पड़ी जहां न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। वही प्रदेश के अधिकतर जिलों में पारा सामान्य से 11.7 डिग्री तक कम रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 48 घंटे में शीतलहर की रफ्तार और बढ़ेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में 22 और 23 जनवरी को बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली NCR में भी भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। और मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, एमपी,पंजाब में कोहरा छाया रहेगा। जबकि पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार है।

मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में कड़के की ठंड पड़ेगी। अगले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।

Related News
img

Latest News
img
img
img
img
img