img

Prabhat Vaibhav,Digital Desk : बुधवार का दिन प्रथम पूज्य भगवान गणेश को समर्पित है, जिन्हें 'विघ्नहर्ता' कहा जाता है। यदि आपके जीवन में परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं या बनते काम बिगड़ रहे हैं, तो बुधवार के दिन किए गए विशेष ज्योतिषीय प्रयोग चमत्कारिक सिद्ध हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक और लड्डू अर्पित करने के साथ-साथ अपनी विशिष्ट समस्या के अनुसार ये उपाय करने से राहत मिलती है।

नौकरी और करियर में सफलता के लिए

यदि आप किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में नौकरी पाना चाहते हैं या विदेशी कंपनी के साथ जुड़ने की ख्वाहिश रखते हैं, तो बुधवार के दिन 'शतभिषा नक्षत्र' में मंदिर में चंदन का दान करें। इसके साथ ही राहु स्तुति का पाठ करना अत्यंत लाभकारी होता है।

राहु स्तुति मंत्र: अर्धकायं महावीर्यं चन्द्रादित्य विमर्दनम्। सिंहिकागर्भसंभूतं तं राहुं प्रणमाम्यहम्।।

व्यापार में घाटा और आर्थिक तंगी का समाधान

व्यापार वृद्धि: यदि बिजनेस में मुनाफा नहीं हो रहा है, तो बुधवार को अपने वजन का दसवां हिस्सा (जैसे 50 किलो वजन है तो 5 किलो) कच्चा कोयला लें और उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

आर्थिक तंगी: पैसों की किल्लत दूर करने के लिए परिवार के हर सदस्य को एक-एक कच्चा नारियल दें। 10 मिनट बाद उनसे नारियल वापस लेकर बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

शत्रु बाधा और पारिवारिक कलह से मुक्ति

शत्रुओं पर विजय: यदि विरोधियों की संख्या बढ़ रही है, तो सवा किलो जौ या गेहूं को घर के दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य) कोने में किसी भारी वस्तु के नीचे दबा दें। इसे अगले शतभिषा नक्षत्र (17 मार्च) तक वहीं रहने दें और फिर मंदिर में दान कर दें।

पारिवारिक सुख: घर की खुशियां वापस लाने के लिए सफेद चंदन घिसकर उसका पेस्ट बनाएं और परिवार के सभी सदस्यों के माथे पर तिलक लगाएं।

संतान की सफलता और स्वास्थ्य में सुधार

परीक्षा में कामयाबी: बच्चों की सफलता के लिए थोड़ी मूंग की दाल और एक रुपये का सिक्का सफेद कपड़े में बांधकर बच्चे से स्पर्श कराएं और फिर उसे किसी सफाईकर्मी को दान कर दें।

सेहत में सुधार: पेट की समस्याओं या खराब स्वास्थ्य से मुक्ति के लिए अपने वजन के बराबर या वजन का दसवां हिस्सा जौ या गेहूं दान करना चाहिए।

रिश्तों में मजबूती और संकट से बचाव

दांपत्य जीवन: वैवाहिक संबंधों में मधुरता के लिए हाथी के पैरों के नीचे की मिट्टी घर में रखें। यदि यह संभव न हो, तो धातु या मिट्टी से बनी हाथी की मूर्ति अपने बेडरूम की मेज पर रखें।

संकट से मुक्ति: किसी बड़ी मुसीबत में फंसे हैं तो आटे का चौमुखी दीपक बनाकर उसमें सरसों का तेल भरें और राहु मंत्र— 'ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः' का 11 बार जाप करें।