img

Prabhat Vaibhav,Digital Desk : पंजाब में मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को राज्य के छह जिलों—जालंधर, मोगा, फरीदकोट, फाजिका, मुक्तसर और बठिंडा—में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। केंद्र के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक औसतन तापमान में गिरावट जारी रहेगी। हालांकि, शुक्रवार को हल्की 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

राज्य के अधिकतर शहरों का न्यूनतम तापमान 4–8 डिग्री सेल्सियस के बीच सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतर स्थानों पर मौसम सामान्य रहेगा और धूप खिलेगी, जबकि बारिश के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान:

उत्तरी व उत्तर-पूर्वी जिलों में अधिकतम तापमान 22–24°C, बाकी जिलों में 24–26°C के आसपास रहने का अनुमान है।

न्यूनतम तापमान अधिकांश हिस्सों में 4–6°C के बीच रहेगा। जालंधर, कपूरथला, पटियाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना और SAS नगर में यह 6–8°C के बीच रहने का अनुमान है।

दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है।

सबसे ठंडा शहर:
शुक्रवार सुबह फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 4.5°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा रहा। अन्य शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:

अमृतसर: 7.1°C

लुधियाना: 7.6°C

पटियाला: 8.8°C

पठानकोट: 6.3°C

आज भी तापमान में गिरावट की संभावना:
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी तापमान में 1–2 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। अनुमान अनुसार कुछ प्रमुख शहरों का तापमान:

अमृतसर: 6–20°C, धूप खिलेगी

जालंधर: 6–20°C, अधिकतम में 1°C गिरावट

लुधियाना: 7–21°C, धूप खिलेगी

पटियाला: 7–24°C, आसमान साफ

मोहाली: 8–24°C, धूप के साथ तापमान में गिरावट