Prabhat Vaibhav,Digital Desk : भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के हवाई और ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक विफल करने के बाद अब एक बार फिर से संभावित युद्ध जैसी स्थितियों से निपटने की तैयारी का परीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत एक व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।
चंडीगढ़ में इस मॉक ड्रिल के दौरान रात 8 बजे से 8:15 बजे तक ब्लैकआउट (बिजली बंद) रखा जाएगा। वहीं हरियाणा में शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक नागरिक सुरक्षा अभ्यास होगा। सभी प्रमुख सरकारी और संवेदनशील प्रतिष्ठानों के आसपास भी रात 8 से 8:15 तक ब्लैकआउट किया जाएगा।
पंजाब के विभिन्न जिलों में ब्लैकआउट का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:
अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट: रात 8 से 8:30 बजे
होशियारपुर: रात 8 से 8:15 बजे
तरनतारन: रात 8:30 से 9 बजे
फिरोजपुर: रात 9 से 9:30 बजे
जालंधर और कपूरथला: रात 9:30 से 10 बजे तक
हरियाणा की गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने जानकारी दी कि इस अभ्यास का उद्देश्य राज्य की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करना है। यह ड्रिल केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर हो रही है। इसमें 32,000 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे।
इस अभ्यास में सिविल डिफेंस वार्डन, पंजीकृत स्वयंसेवक, एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर), एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना), नेहरू युवा केंद्र संगठन और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जैसे संगठनों की भी भागीदारी रहेगी।
_955355512_100x75.jpg)
_675276313_100x75.jpg)
_29894531_100x75.jpg)
_603744191_100x75.jpg)
_1553822084_100x75.jpg)