Prabhat Vaibhav,Digital Desk : उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बारिश का कहर जारी है। बुधवार रात नंदनगर नगर पंचायत के कुंत्री वार्ड में भूस्खलन से आधा दर्जन घर मलबे में दब गए, जबकि दस लोग लापता हैं। कुंत्री लगा फली में आठ और धुर्मा में दो लोग लापता हैं।
चमोली जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, दो लोगों को बचा लिया गया है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुँच गई हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।
भूस्खलन से स्थिति भयावह 
चमोली जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, नंदनगर के कुंत्री वार्ड में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण यह घटना घटी। मलबे से कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे परिवारों का जीवन खतरे में पड़ गया है।
सीएमओ ने एक मेडिकल टीम और तीन 108 एम्बुलेंस मौके पर भेज दी हैं। प्रशासन ने मौके पर राहत और बचाव कार्य तेज़ कर दिया है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
बचाव दल लापता लोगों की तलाश में दिन-रात जुटे हुए हैं। एक पखवाड़ा पहले भी इसी वार्ड में भूस्खलन और गहरी दरारों से लगभग 16 घर खतरे में पड़ गए थे। उस समय 64 लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुँचाया गया था।
हादसे में लापता लोगों की सूची
के अनुसार , कुंवर सिंह (42 वर्ष), बलवंत सिंह पुत्र कुंवर सिंह (38 वर्ष), कुंवर सिंह की पत्नी कांता देवी (10 वर्ष), कुंवर सिंह के पुत्र विकास और विशाल (10 वर्ष), कुतल सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह (40 वर्ष), ख्याली राम पुत्र जगदंबा प्रसाद (70 वर्ष), जगदंबा प्रसाद की पत्नी भागा देवी (65 वर्ष) और दिलबर सिंह (65 वर्ष) की पत्नी देवेश्वरी देवी कुंत्री लगा फली गांव से लापता हैं।
घाट तहसील के नंदनगर के धुर्मा गाँव से दो लोग लापता बताए गए हैं। इनमें चंद्र सिंह (75 वर्ष) पुत्र गुमान सिंह और विक्रम सिंह (38 वर्ष) की पत्नी ममता देवी शामिल हैं।
मोख घाटी में नदी की बाढ़ ने मचाई तबाही
नंदनगर की मोख घाटी के धुर्मा गांव में भी मोख नदी की बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के मलबे से आधा दर्जन घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में चेतावनी जारी कर दी है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम तेज कर दिया है।
राहत कार्य तेज
जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए चेतावनी
जारी की है । एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भूस्खलन प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान चला रही हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक चमोली समेत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
                    
                      
                                         
                                 
                                    



