Prabhat Vaibhav,Digital Desk : आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के 39 महीनों में एक बार फिर कैबिनेट में बदलाव किया है। वीरवार को लुधियाना पश्चिम सीट से उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा ने दोपहर एक बजे राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे।
संजीव अरोड़ा अब भगवंत मान के मंत्रिमंडल में 17वें मंत्री के रूप में शामिल हुए हैं, लेकिन कुलदीप सिंह धालीवाल को कैबिनेट से बाहर किए जाने के चलते मंत्रियों की कुल संख्या एक बार फिर 16 पर आ गई है।
शुरुआत में कयास लगाए जा रहे थे कि संजीव अरोड़ा के साथ दो और नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं और दो मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। हालांकि, बुधवार रात पार्टी ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस बार सिर्फ संजीव अरोड़ा को ही मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
                    
                      
                                         
                                 
                                    



