img

Prabhat Vaibhav,Digital Desk : शिक्षा, धन, नौकरी, भाग्य, संतान, विवाह के लिए जिम्मेदार ग्रह बृहस्पति जुलाई में उदय होने वाले हैं। बृहस्पति की चाल में बदलाव से कुछ राशियों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, जानें किसे सावधान रहना चाहिए।

वृश्चिक राशि वालों के काम में मुश्किलें आने से कुछ काम लंबे समय के लिए रुक सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। करियर पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। धन संकट आने वाला है। पैसे बचाकर रखें, कर्ज लेना पड़ सकता है।

मकर राशि के छठे भाव में बृहस्पति का उदय हो रहा है। ऐसे में यह बृहस्पति आपके लिए कार्यक्षेत्र में परेशानियां खड़ी कर सकता है। इसका असर बच्चों के स्वास्थ्य पर देखने को मिलेगा। निवेश में नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि में बृहस्पति का उदय होना यात्रा में बाधा उत्पन्न कर सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। काम में लापरवाही न करें, एक गलती से नौकरी जाने का खतरा बन सकता है।

मीन राशि के लिए बृहस्पति का उदय शुभ नहीं रहेगा। विरोधी आप पर पहले से अधिक जोरदार हमला करेंगे। धन की कमी से तनाव बढ़ेगा। नौकरी जाने का डर रहेगा। ट्रांसफर भी हो सकता है।

मेष राशि वालों के लिए बृहस्पति आपके तीसरे भाव में उदय हो रहे हैं। आमतौर पर तीसरे भाव में स्थित बृहस्पति को भाग्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में बृहस्पति के उदय होने से बहुत अधिक सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। मिथुन राशि में बृहस्पति के उदय होने से यात्राओं की अवधि बढ़ सकती है, जिनमें से कई यात्राएं बेकार भी हो सकती हैं। विदेश से जुड़े मामलों में कुछ अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। पड़ोसियों और भाइयों से संबंध बनाए रखने की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि बृहस्पति का उदय बहुत अच्छे परिणाम नहीं लाता है लेकिन भाग्य का अच्छा सहयोग मिलना एक सकारात्मक बात होगी।

गुरूवार को जब गुरु उदय हो तो पीली वस्तुओं का दान करें, केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं, गुरू की सेवा करें।