लखनऊ। लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। अब तक प्राप्त रुझानों से चार सौ पार का बीजेपी का दावा हवा हवाई नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। हालांकि NDA.बहुमत के आकंड़ों को छू रहा है। लेकिन यूपी की अहम सीटों पर खेला होता नजर आ रहा है। अमेठी से स्मृति ईरानी और सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी की मेनका गांधी शुरुआती काउंटिंग में काफी पीछे चल रही हैं।
अमेठी लोकसभा सीट पर बीजेपी से स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं। उनके मुख्य मुकाबले में इंडिया गठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा हैं। बसपा से नन्हे सिंह चौहान हैं। आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। ताजा रुझान में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा 19500 वोट से आगे चल रहे हैं।
इसी तरह सुल्तानपुर सीट पर भी बीजेपी का समीकरण बिगड़ता दिख रहा है। यहां मेनका गांधी 7800 वोट से पीछे चल रही हैं। उनके मुकाबले में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी रामभुआल निषाद बढ़त बनाए हुए हैं। सबसे अहम सीट अयोध्या है। लेकिन यहां पर राम मंदिर निर्माण के बाद भी INDIA गतजबंधन के प्रत्याशी अवदेश प्रसाद बीजेपी के लल्लू सिंह से आगे चल रहे हैं।
इसी तरह बाराबंकी से कांग्रेस के तीज पुनिया बढ़त बनाये हुए हैं। अभी कुछ देर पहले वाराणसी से पीएम मोदी भी कांग्रेस के अजय राय से पीछे चल रहे थे। हालांकि इस समय पीएम मोदी ने बढ़त बना ली है। यूपी की बात करें तो यहां पर कांग्रेस और सपा का INDIA गठबंधन बीजेपी को मात दे चुका नजर आ रहा है।
 
                     
                      
                                         
                                 
                                    _380322998_100x75.jpg)




