
देहरादून। उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ धाम में एक बार फिर से बर्फ का पहाड़ गिरने की खबर आई है। यहां आज यानी शनिवार सुबह छह बजे चोराबाड़ी से तीन किमी ऊपर बर्फ का पहाड़ खिसका।हिमालय क्षेत्र में केदारनाथ मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ भरभरा कर गिर गया। राहत की बात ये है कि इस एवलांच की घटना में केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही किसी तीर्थयात्री को कोई नुकसान हुआ। इस बात की जानकारी श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दी।
मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया। बताया जा रहा है कि हिमखंड काफी बढ़ा था और बर्फ के धुएं का गुबार काफी दूर तक फैला रहा। इस बारे में बात करते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि अभी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है। केदारनाथ में सबकुछ सामान्य है। मंदिर सहित आसपास के क्षेत्र में सब ठीक है। साथ ही मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी सामान्य है।
#WATCH | Uttarakhand: An avalanche occurred this morning in the Himalayan region but no damage was sustained to the Kedarnath temple: Shri Badrinath-Kedarnath Temple Committee President, Ajendra Ajay pic.twitter.com/fyi2WofTqZ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 1, 2022
23 सितंबर को भी हुआ था हिमस्खलन
गौरतलब है कि बीते 23 सितंबर को भी मंदाकिनी नदी के उद्गम स्थल चोराबाड़ी से तीन किमी ऊपर हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी की वजह से ग्लेशियर टूट कर गिरा था। इस ग्लेशियर पर ताजी बर्फ अधिक जम गई थी जिससे वह खिसक गई। विशेषज्ञ का कहना था कि ये पाउडर ग्लेशियर है। उन्होंने इसे हिमालय क्षेत्र में होने वाली सामान्य घटना करार दिया था।