img

BJP ने दिया कांग्रेस को इस तरह का बड़ा चैलेंज, क्या पूरा कर पाएगी पार्टी

img

पंजाब कांग्रेस में मची हलचल के बाद से अब विपक्षी पार्टियाँ इसका फायदा लेने में जुट गई हैं. आपको बता दें कि पंजाब में दलित सीएम बनाने को बीजेपी ने कांग्रेस का छलावा बताया है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों के साथ धोखा किया है। पंजाब में अल्पकालिक दलित सीएम बनाया है।

bjp-flag-3-163098919216x9.jpg

वहीँ बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस दलितों का इस्तेमाल करती रही है।पंजाब में 32 फीसदी आबादी दलितों की है। चुनाव से पहले कांग्रेस का दलित सीएम बनाना एक बड़ा कदम माना जा रहा है। लेकिन, बीजेपी को यह धोखा लगता है। बीजेपी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने एनबीटी से बात करते हुए कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को शुभकामनाएं। लेकिन, कांग्रेस की नीयत पर शक है।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने उन्हें नाइट बैट्समैन की भूमिका में रखा है। शर्मा बोले कि कांग्रेस के पंजाब प्रभारी ने कहा भी है कि 2022 का चुनाव सिद्धू के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इससे साफ है कि कांग्रेस ने आंतरिक कलह को थोड़े वक्त के लिए विराम देने के लिए उन्हें सीएम बनाया है।

गौतम ने कहा कि कांग्रेस ने कभी बाबा साहब अंबेडकर को सम्मान नहीं दिया। उन्हें धोखा दिया। उन्हें पार्लियामेंट नहीं पहुंचने दिया और उनके खिलाफ चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने उनकी समाधि नहीं बनने दी और उनका संग्रहालय तक नहीं बनने दिया। दलित सीएम के बारे में यह कहा जा रहा है कि वे महिलाओं के साथ उत्पीड़न करते थे, इससे दलित कलंकित हो रहा है।

Related News