img

Bharat Jodo Yatra को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कसा तंज

img

दिग्गज कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की Bharat Jodo Yatra पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि Bharat Jodo Yatra पूरी तरह फ्लाप हो गयी है।

राहुल गांधी खुद मान चुके हैं कि कांग्रेस का अस्तित्व नहीं है। इसीलिए यूपी में मात्र तीन दिन ही यात्रा का समय रखा है। जनता भी कांग्रेस को गंभीरता से नहीं ले रही है।

यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने भी राहुल गांधी की Bharat Jodo Yatra पर तंज कसते हुए कहा कि इस यात्रा का उत्तर प्रदेश में कोई असर नहीं पड़ेगा। संदीप सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र है। सबको यात्रा निकालने का अधिकार है मगर राज्य की जनता BJP के साथ है।

आपको बता दें कि कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra आज गाजियाबाद पहुंची है। यहां से यात्रा बागपत पहुंचेगी। वहीं यात्रा का ठहराव होगा। यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद हैं।

Related News