
लखनऊ, 22 जून। उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के कार्यालय में गुरुवार सुबह आग लग गयी। आग से वहां रखी अलमारी, फाइलें, कुर्सियां, एसी और पुरानी मशीन जलकर खाक हो गयी। गन्ना संघ के कर्मचारियों के अनुसार आग से कार्यालय में रखी सामग्री जलने से काफी नुकसान हुआ है।
डालीबाग इलाके में गन्ना संघ का कार्यालय है। कार्यालय में गुरुवार को लोगों ने फायर सर्विस के वाहनों की आवाज सुनी तो वहां पहुंचें। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह के वक्त गन्ना संघ कार्यालय में भयंकर आग लगी थी और तेजी से धुंआ बाहर आ रहा था। तभी वहां फायर सर्विस वाहन पहुंचें और उनके कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु किया।
करीब एक घंटा की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गन्ना संघ के कर्मचारियों के अनुसार आग से कमरे में रखी सभी सामग्री जल गयी। पुराने तारों में चिंगारी निकलने के चलते आग लगना की संभावना जताई जा रही है। आग से कुछ गन्ना संघ के कुछ कागजात भी जलने की बात सामने आ रही है।