img

Landslide के कारण गंगोत्री हाईवे पर लगा 5 किमी लंबा जाम, हजारों यात्री फंसे

img

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में बीते लगभग चार महीने में तबाही मचा रहे बारिश और भूस्खलन (Landslide) ने अब उत्तरकाशी एक बार फिर से पर्यटकों और लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। यहां भूस्खलन की वजह से हेलगुगाड के पास गंगोत्री हाइवे पिछले 15 घण्टे से ठप है। हालात ये हैं कि लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने की वजह से बीआरओ (BRO) को कार्य करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इस मार्ग पर हजारों की संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। यात्रियों को यहां खाने-पीने की भी भारी समस्या झेलनी पड़ रही है। लंबे ट्रैफिक जाम में कई बच्चे और महिलाएं भी फंसे हुए हैं।

उत्तरकाशी जनपद में लैंड स्लाइड (Landslide) की वजह से 15 घण्टे से मार्ग बंद है जिससे गंगोत्री हाइवे पर लगभग 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। हालांकि मलबा हटाने के लिए खुद बीआरओ के अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। हाईवे पर पड़े बड़े -बड़े पत्थरों को JCB से हटाया जा रहा है। बीआरओ के अधिकारी यात्रियों से संयम बरतने की अपील भी करते हुए नजर आ रहे है। (Landslide)

घर में आये मलबे की वजह से महिला की मौत

इधर चिन्यालीसौड़ के कुमराडा गांव में भारी बारिश की वजह से एक आवासीय मकान गिर गया जिससे मकान के मलबे में दब कर एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से कुमराड़ा गांव के मुंडरा नामे तोक में पत्थर से बना एक मंजिला मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया और मलबे में दबने से गांव की भट्टू देवी (60 साल) पत्नी जुरूलाल की मौत हो गई। (Landslide)

Related News