img

28 अगस्त तक राज्य के किसी हिस्से में भारी बारिश के आसार नहीं, पिछले 24 घंटे में दुमका में सबसे अधिक 31 मिमी बारिश हुई.

img

 

रांची में सुबह से धूप खिली हुई है। पूर्वानुमान के मुताबिक शाम तक हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

रांची में सुबह से धूप खिली हुई है। पूर्वानुमान के मुताबिक शाम तक हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। (फाइल फोटो)

सावन बीतते ही झारखंड में मानसून कमजोर पड़ गया है। यह स्थिति अगले एक सप्ताह तक बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक 28 अगस्त तक कमजोर रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव संभव है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के सबसे ज्यादा बारिश दुमका के मसानजोर में 31 मिमी रिकार्ड की गई । राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गढवा में 35.1 डिग्री सेल्ससियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

सोमवार से राज्य में मानसून की स्थिति और कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि राज्य में कुछ-कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं राजधानी रांची में हल्के दर्जे के बादल छाए रहेगें। इसके कारण दिन में एक से दो बार हल्की बारिश हो सकती है।

आगे क्या..
28 अगस्त के बाद फिर से सक्रिय हो सकता है मानसून

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि लगातार बदल रहे सिनौप्टीक फीचर के कारण राज्य में मानसून की स्थिति में बदलाव हुआ है। दक्षिण पूर्व मानसून के टर्फ पूरी तरह से हवा की दिशा से प्रभावित होते हैं। ऐसे में 28 अगस्त के बाद इसमें बदलाव संभव है। सितंबर के महीने में बंगाल की खाड़ी और देश के अलग-अलग हिस्सों में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसका राज्य सहित पूरे देश के मौसम पर प्रभाव दिखेगा।

 

Related News