img

RLD राष्ट्रीय सचिव ने केंद्र सरकार से की चौधरी अजित सिंह को पदम् सम्मान देने की मांग

img

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से पूर्व केंद्रीय क़ृषि, भारी उद्योग एवं नागरिक उड़यन मंत्री चौधरी अजित सिंह  को पदम् सम्मान दिए जाने की मांग की है। विजय श्रीवास्तव ने कहा कि चौधरी अजित सिंह भारत रत्न किसानों के मसीहा पूर्व उप्र प्रधानमंत्री सरदार पटेल, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और डॉ लोहिया के विचारों की शक्ति पुंज थे। देश के कृषि विकास और आर्थिक सुधारों में उनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

आरएलडी के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि चौधरी अजित सिंह की आर्थिक एवं सामजिक नीतियों से ही ग्रामीण भारत की तरक्की हो सकती है। किसानों एवं खेतिहर मजदूरों के जीवन में खुशहाली आ सकती है। विजय श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे विकासशील किसान प्रदेश में चौधरी चरण सिंह एवं चौधरी अजित सिंह की नीतियों को लागू करने की जरुरत है।

विजय श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुधार कर एक़ ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति चौधरी अजित सिंह के इकोनमिक रिफार्म नीतियों से ही संभव हो सकती है।उनकी आर्थिक नीतियों में भी समाजिक समरसता और समाजिक न्याय की झलक मिलती है।

आरएलडी सचिव ने कहा कि ऐसी महान विभूति को पदम् सम्मान से विभूषित करना देश व प्रदेश के किसानो, खेतिहर मजदूरों और श्रमजीवी समाज का सम्मान होगा। विजय श्रीवास्तव ने कहा कि चौधरी अजित सिंह को पदम् सम्मान दिनाने के लिए प्रधानमंत्री को बड़ी तादाद में पत्र प्रेषित किये जाएंगे।  

Related News