img

शिवसेना के बड़े नेताओं में शुमार संजय राऊत ने कहा कि फ्रीडम फाइटर वीर सावरकर व शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे को भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

Sanjay rawat

वीर सावरकर हिंदुत्व के कट्टर सपोटर (हिंदुत्ववादी) थे, उनके बाद बालासाहेब ठाकरे ने वीर सावरकर के विचारों को भारत में जन-जन तक पहुंचाया। इसलिए मोदी सरकार को इन दोनों दिग्गजों को भारत रत्न पुरस्कार देने का फैसला लेना चाहिए।

राज्यसभा सदस्य राऊत ने कहा कि आज ही के दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा था, लेकिन आज भी वे हमारे बीच हैं। उनके विचारों को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) आगे बढ़ा रही है। शिवसेना पर बीते पचास वर्षों से हमले किए जा रहे हैं। बालासाहेब जीवित थे, उस वक्त भी उनपर हमले होते थे। बालासाहेब जितने अच्छे चित्रकार थे, उतनी ही उन्हें देश की समझ थी।

उन्होंने आगे कहा कि वे हर हमले का सामना करने में सक्षम रहते थे। बालासाहेब ठाकरे को दिखावा बिल्कुल पसंद नहीं था। आज बहुत से ढोंगी बालासाहेब का नाम लेकर गलत कार्य कर रहे हैं, यदि बालासाहेब ठाकरे जीवित रहते तो ऐसे लोगों की अच्छी तरह से खबर लेते। आज बालासाहेब जैसा सूझबूझ वाला देश में नहीं है।

दिग्गज नेता संजय राऊत ने यह भी कहा कि आज वीर सावरकर के नाम पर ढोंग व दिखावा हो रहा है। वीर सावरकर जैसा हिंदुत्ववादी नेता कोई और नहीं हो सकता। संजय राऊत ने कहा कि वीर सावरकर के नाम पर सियासत करने की बजाय मोदी सरकार को आनन-फानन वीर सावरकर को भारत रत्न देकर सम्मानित करना चाहिए।