Up Assembly Election 2022. सपा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार रात 10.30 बजे निर्वाचन आयोग पहुँचा और आजमगढ़ में सफेद स्कार्पियों गाड़ी में ई.वी.एम. एवं
बैलेट पेपर के साथ स्ट्रांग रूम के अन्दर ले जाने की शिकायत की। शिकायत की एक प्रति मुख्य आयुक्त निर्वाचन आयोग भारत को भी भेजी गई है।

सपा प्रतिनिधिमंडल ने अपनी शिकायत में कहा है किआजमगढ़ में हजारों बैलेट पेपर पकडे़ गये है। भाजपा सत्तारूढ़ दल द्वारा प्रशासन का दुरूपयोग कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनका कहना है कि सरकारी अधिकारियों द्वारा यह काम कराया जा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव वहां से सांसद हैं। धांधली की नीयत से सरकारी अधिकारियों द्वारा इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह शामिल थे। (Up Assembly Election 2022)