img

UP Election: कांग्रेस को तगड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री RPN सिंह ने दिया इस्तीफा, BJP में हो सकते हैं शामिल

img

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में एक महीने से कम का वक्त बचा है। यूपी में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है।। कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आरपीएन सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आरपीएन सिंह ने सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया है। RPN सिंह ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

UP Election : rpn singh dharmendra pradhan

कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक यात्रा में नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहा हूं। चर्चा है कि भाजपा में शामिल होने के बाद आरपीएम सिंह को पार्टी राज्यसभा भेज सकती हैं, और इनके करीबियों को विधानसभा चुनाव में टिकट भी दे सकती है। बता दें, यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का नाम था। अगर आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल होते हैं तो यूपी कांग्रेस के लिये एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह पूर्वांचल के पडरौना के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है, आरपीएन सिंह हाल ही बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ पडरौना से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, स्वामी के टिकट की घोषणा अभी नहीं हुई है। आरपीएन सिंह पिछले 4 दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। तीन बार विधायक और एक बार सांसद भी रहे हैं। यूपी के कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं।

सूत्रों की मानें तो नई दिल्ली में पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आरपीएन के जरिए भाजपा एक तीर से दो निशाना साधने जा रही है। बीजेपी उन्हें स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ पडरौना से उतार सकती है। हालांकि, स्वामी के टिकट की घोषणा अभी नहीं हुई है।

Related News
img

Latest News
img
img
img
img
img