UP Election 2022: अब बुंदेलखंड में अखिलेश यादव निकालेंगे रथ यात्रा, करेंगे शक्तिप्रदर्शन

img

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नजर पूर्वांचल के बाद अब बुंदेलखंड पर हैं। अखिलेश यादव बुंदेलखंड में शक्तिप्रदर्शन के जरिये यह संदेश देने की कोशिश करेंगे की भाजपा का मुकाबला सपा से ही।

पूर्वांचल में समाजवादी विजय रथ यात्रा के जरिए एंट्री कर चुके सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव बुंदेलखंड में शक्तिप्रदर्शन दिखाएंगे। सपा की नजर दलित और पिछड़ी जातियों की बहुलता वाले इस क्षेत्र में अपने जनाधार को फिर से हासिल करना है।

बताया जा रहा है, अखिलेश यादव अगले महीने से बुंदेलखंड के अति पिछड़े क्षेत्र बांदा से समाजवादी विजय रथ यात्रा का आगाज करेंगे। इस दौरान अखिलेश यादव बांदा में जनसंपर्क के दौरान एक जनसभा को भी संबोधित करने की संभावना हैं।

बता दें, बुंदेलखंड के दो मंडलों (झांसी और चत्रिकूट) में कुल 19 विधानसभा सीट आती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र की सभी 19 सीटें भाजपा की झोली में गयी थीं। बुदेलखंड की सभी 19 सीटों पर 2017 में सपा करारी हार के बाद इस बार अपने जनाधार को वापस  पाने की कोशिश में है।

Related News