img

Prabhat Vaibhav,Digital Desk : देश के कई राज्यों में इन दिनों मॉनसून की बारिश हो रही है. दक्षिण भारत के कई राज्य भारी बारिश की चपेट में हैं. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात कदुरत का कहर झेल रहे हैं. यहां कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं. हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं. मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 2 सितंबर को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने विदर्भ में 12 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर बारिश की संभावना जताई है. इसे देखते हुए IMD ने महाराष्ट्र के विदर्भ में रेड अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में आंध्र प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, मराठवाड़ा, असम, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तटीय इलाकों समेत कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं आईएमडी ने पश्चिमी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात और मराठवाड़ा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 2 से 5 सितंबर तक आंध्र प्रदेश और यनम के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 2 सितंबर को यनम, 2 से 4 सितंबर तक तेलंगाना, कर्नाटक के तटीय इलाकों, केरल और माहे में हल्की से भारी बारिश की संभावना है।

मुंबई में बारिश का अनुमान

मुंबई में आज (2 सितंबर 2024) बारिश होने की संभावना है। हालांकि, यह बारिश सिर्फ दो दिन तक ही रहेगी। मुंबईकरों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश होगी। इसके बाद मानसून कमजोर पड़ जाएगा। फिलहाल मुंबई के उपनगरों में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दिल्ली में बारिश का अनुमान

दिल्ली-एनसीआर में बारिश न होने से एक बार फिर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। दिनभर धूप निकलने से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज (2 सितंबर 2204) हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है। इसके बाद 3 और 4 सितंबर को फिर हल्की बारिश होगी। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री रह सकता है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। 5 सितंबर को एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन बादल छाए रहेंगे।