
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : आज जन्माष्टमी है। इस दिन अगर आपको सपने में कृष्ण से जुड़ी कुछ खास घटनाएं दिखाई दें, तो इसके कई अर्थ होते हैं। आइए जानते हैं कि सपने में कृष्ण का दिखना कब शुभ और कब अशुभ संकेत देता है। यदि आप सपने में भगवान कृष्ण को युद्धभूमि पर देखते हैं तो यह शुभ नहीं माना जाता है। इसका अर्थ है कि आप पर कोई विपत्ति आने वाली है, इसलिए अपने व्यवहार, विचार और वाणी पर ध्यान दें।
जन्माष्टमी के दिन या उससे पहले अगर आपको सपने में भगवान कृष्ण मक्खन खाते हुए दिखाई दें तो मान्यता के अनुसार इसका मतलब है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको आर्थिक सुख की प्राप्ति होगी अगर आप सपने में कृष्ण को राधा के साथ देखते हैं, तो यह शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि जल्द ही आपके जीवन में कोई ख़ास व्यक्ति प्रवेश करेगा। प्रेम या वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी।
अगर आपको सपने में भगवान कृष्ण गीता का उपदेश देते हुए दिखें तो समझ लीजिए कि आप गलत रास्ते पर हैं और आपको सावधान हो जाना चाहिए। जल्द ही अच्छे कर्मों के मार्ग पर आ जाएं, इसे भी एक चेतावनी के तौर पर देखा जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में मुरली मोहन को बांसुरी बजाते हुए देखता है तो ऐसा सपना आने वाले समय में उन्नति और आर्थिक लाभ की ओर इशारा करता है।