BJP मीडिया प्रभारी का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस नेता कौल सिंह को लेना चाहिए राजनीति से सन्यास

img

शिमला।। BJP मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा है कि कांग्रेस नेता सुंदर सिंह और कौल सिंह ठाकुर को सोच समझ के बयान बाजी करनी चाहिए। नंदा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने जिस प्रकार से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के ऊपर टिप्पणी करी है वह निंदनीय है, जो व्यक्ति आपदा के संकट में जन सेवा के कार्य में दिन-रात लगा है उसके ऊपर इस प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप करना इन अशोभनीय है।

नंदा ने वीरवार को कहा लगता है कि कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर वरिष्ठ तो हैं ही, पर वरिष्ठ होते हुए अब उनको राजनीतिक संयास ले लेना चाहिए। इस आपदा की घड़ी में राजनीति कौन कर रहा है वह जगजाहिर है, कांग्रेस नेताओं को समझाने की आवश्यकता नहीं है। BJP मीडिया प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस नेता लगातार भाजपा के ऊपर टिप्पणियां कर जनता का ध्यान भटकने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र आपदा को लेकर 361 करोड रुपए की राशि हिमाचल प्रदेश को दी जा चुका है। यह इस कांग्रेस सरकार को दिखता नहीं है। कांग्रेस शायद भूल गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने फोन करके मुख्यमंत्री से प्रदेश मे बाड़ के नुकसान के बारे में जानकारी ली थी। यहां तक कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने स्वयं मंडी कुल्लू का दौरा किया था। नंदा ने कहा कि लगता है कांग्रेस के नेता आपसी अंतरकलह से परेशान है और उसी का एक यह बड़ा स्वरूप है इसके नेता बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं।

Related News