Happy Holi Uttarakhand : उत्तराखंड की होली अपने आप में विशिष्ट पहचान रखती है- सीएम धामी

img

देहरादून। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की होली अपने आप में विशिष्ट पहचान रखती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व बताते हुए कहा कि होली में बड़े-छोटे का भेद नहीं रहता। सब एक समान रंगों में सराबोर होकर खुशी व आनंद से होली मनाते हैं।उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, इससे जीवन में खुशी बढ़ती है। होली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने सभी के जीवन में खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेशवासियों से उमंग और आत्मीयता से जुड़े होली के इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द, सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की।
 

Related News