img

जनता ने रचा इतिहास, 60 साल बाद इस प्रदेश को पहली बार मिली महिला विधायक

img

पूर्वोत्तर के प्रदेशों मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है. नागालैंड के लोगों ने इतिहास रच दिया है। क्योंकि यहां पहली बार कोई महिला विधायक चुनी गई है। राज्य के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि करीब 60 साल बाद किसी महिला उम्मीदवार को चुना गया है। भाजपा की सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के उम्मीदवार हेकानी जाखलू जीत गई हैं।

Hekani Jakhlu

हेकानी ने दीमापुर-तृतीय निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। हेकानी ने 1536 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। हेकानी ने पीपल पावर के उम्मीदवार इजेतो ज़िमोमी को हराया। हेकानी एक वकील और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

नागालैंड में कुल चार महिला उम्मीदवार मैदान में थीं। इस बीच, प्रदेश को एक और महिला विधायक मिलने की संभावना है। हेकानी के अलावा एनडीपीपी के सालहौतुओनुओ क्रूस आगे चल रहे हैं।

नागालैंड में अब तक 14 बार विधानसभा इलेक्शन हो चुके हैं। मगर एक महिला उम्मीदवार पहले कभी नहीं चुनी गई। इस बार चुनावी मैदान में कुल 183 उम्मीदवार थे। इनमें चार महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। हेकानी जाखलू के अलावा अटोइजू निर्वाचन क्षेत्र से क्रूस, कांग्रेस के रोजी थॉम्पसन और BJP के काहुल सेमाह भी मैदान में हैं।

 

Related News